1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब ट्रैन का सफर करते पढ़ेंगे बच्चे, जानिए कहा है ये अनोखा स्कूल

अब ट्रैन का सफर करते पढ़ेंगे बच्चे, जानिए कहा है ये अनोखा स्कूल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब ट्रैन का सफर करते पढ़ेंगे बच्चे, जानिए कहा है ये अनोखा स्कूल

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
कानपुर: कोरोना महामारी के बाद ज़िन्दगी लगभग पटरी पर आ गई है। जहां एक तरफ पुरे भारत में वैक्सीन को लेकर उत्साह है वही स्कूल भी धीरे धीरे अब खुलने लगे हैं। बच्चो के जोश को बरकरार रखने के लिए कानपूर की सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसे जानकार आप भी हैरान हो जायेंगे।

दरअसल, कानपुर प्रशासन ने स्कूल के कमरे के दरवाजों को कोच के दरवाजों की तरह पेंट किया है। प्रशासन की इस कलाकारी की सभी तारीफे भी कर रहे हैं।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के स्कूलों को करीब 11 महीने के बाद खोल दिया गया। प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं।

इतना ही नहीं, स्कूलों में स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं। कई स्कूलों ने गेट पर ही सैनिटाइजेशन टनल लगाए हैं और क्लास रूम में बेंच छोटी होने पर एक बेंच पर एक ही स्टूडेंट को बैठाया जा रहा है।

कोरोना महामारी से न केवल व्यापार बल्कि जॉब्स, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सहित कई चीज़ें प्रभावित हुई हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में 6 से 8 तक के स्कूल शुरू क्र दिए है। बच्चो में उत्साह और जोश का माहौल दिख रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...