उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन के नेतृत्व में एक सैन्य बैठक हुई। उत्तर कोरिया न्यूजन ऐंजसी केसीएनए ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए परमाणु मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही कोरियाई पीपुलस आर्मी के तोपखानों की टुकड़ियों की मारक क्षमता में वृद्धि को लेकर भी चर्चा हुई।
केसीएनए ने कहा, बैठक में केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक देश के सशस्त्र बलों के निर्माण और विकास के अनुरूप् रणनीतिक सशस्त्र बलों को एक हाई अलर्ट आॅपरेशन पर रखने को लेकर केंद्रीत थी।
हालांकि बैठक की तारीक नहीं बताई गई कि बैठक कब और कहां हुई लेकिन यह कहा गया है कि यह कुछ दिनों पहले हुई थी। लगभग तीन हफ्तों के बाद यह किम जोंग की पहली सार्वजनिक बैठक थी। इससे पहले किम जोंग की सेहत को लेकर कई तरह की खबरे आ रही थी।