प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट
नोइडा जनपद में अब कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। अनलॉक के बाद हालात ख़राब होते जा रहे है। देखा जाए जो 3 दिन में 180 के ऊपर मरीज मिल गए है।
रविवार देर रात 70 मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें से 18 तो सिर्फ डॉक्टर्स और नर्स है। इसी से आप अंदाज़ा लगाइये की नोइडा में हाल कितने बेहाल है।
जिले में अब तक करीब 50 डॉक्टर और नर्स वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल, जिला अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल समेत कई बड़े अस्पतालों के लोग है।
नोएडा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1008 हो गई है और अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 510 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।