जनपद में प्रशासन और डॉक्टर्स की मेहनत अब रंग ला रही है। जनपद में रोज़ ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दे कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से बुधवार को 7 और मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अभी तक 80 से अधिक लोग यहां से ठीक होकर अपने घर को जा चुके है।
जनपद में अब तक अब तक 253 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है और जिले में अभी 108 एक्टिव मामले हैं।
गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को चार लोग कोरोना से पीड़ित मिले है और जनपद में पांच लोगों को इस वायरस के कारण जान गवानी पड़ी है।