खबर नोएडा से है जहां पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने कल दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई थाना सेक्टर-24 के सामने धरने पर बैठ गए।
वहां पर जमकर नारेबाजी की गयी और जमकर बवाल भी हुआ। बीजेपी के इस कृत्य को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।
इसके अलावा आम जन भी इस सवाल को पूछ रहे है कि क्या धारा 144 सिर्फ आम लोगों के लिए है।
भाजपा के लोगो ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया लेकिन किसी को गिफ्तार नहीं किया गया ऐसा क्यों ?
एक व्यक्ति ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ जी के राज़ में ये हो रहा है और ये बेहद दुःखद घटना है।
एक यूजर ने लिखा कि सैक्टर 24 थाने में सैकड़ों की तादाद बीजेपी के लोग धरने पर बैठ गए। क्या कोई कार्रवाई होगी !