कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश जूझ रहा है। नोएडा जनपद में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गयी है।
नोएडा में दो दिन में ही 70 से अधिक मरीज मिल गए है। वही सोमवार से ही सरकार ने कई छूटों का एलान किया है। नोएडा जनपद में कुल मरीजों की संख्या 474 हो गयी है।
एक समय जनपद में एक्टिव केस सिर्फ 52 थे लेकिन पिछले दस दिन में हालात तेजी से बदल गए है। रेज़ जोन की संख्या भी बढ़ गई है।
वही डीएम की तरफ से आदेश आया है कि एक से अधिक मरीज मिलने के बाद पूरी कॉलोनी को सील किया जाएगा।
जनपद में 312 लोग अब तक ठीक हो है और एक्टिव केस बढ़कर 152 हो गए है जो की बेहद चिंताजनक है।
ज्ञात हो, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद जैसे जनपद में अभी भी रेड जोन की संख्या सबसे अधिक है। यहां रोज़ कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे है।