नोएडा में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है , अगर आकंड़ो को देखे तो अनलॉक करने के बाद से ही नोएडा में अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पिछले 7 दिनों से नॉएडा में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है और देर रात भी 41 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
इन 41 नए मरीजों के साथ ही नोएडा में कुल मरीजों की संख्या अब 632 हो गयी है। इसके अलावा गौतम बुद्ध जिले में अब तक कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है।
अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करे तो कोरोना से अब तक 413 मरीज ठीक हो चुके है जिन्हे छुट्टी दे दी गयी है।
वर्तमान में नोएडा जनपद में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 211 हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।