1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोडल अफसर ने क्वारंटाइन सेंटरों का लिया जायजा

नोडल अफसर ने क्वारंटाइन सेंटरों का लिया जायजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोडल अफसर ने क्वारंटाइन सेंटरों का लिया जायजा

कोरोना महामारी को शासन से बनाए नोडल अधिकारी आलोक सिंह ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा पर अधिकारियों से पूछताछ की।

नोडल अधिकारी ने बालाजी महाराज महाविद्यालय खप्टिहाकलां में प्रवासी मजदूरों के ठहराव के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बिजली, पानी, पंखे, शौचालय, सुरक्षा समेत कई बिदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बालाजी महाराज महाविद्यालय, परमहंस रणछोड़दास इंटर कॉलेज में बने वृहद कक्षों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई शौचालय सहित सीसी कैमरे व पानी की व्यवस्था को देखा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...