1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. निर्भया: दोषियों की फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लिखा- आज हुआ न्याय

निर्भया: दोषियों की फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लिखा- आज हुआ न्याय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया: दोषियों की फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लिखा- आज हुआ न्याय

सात साल के लम्बे समय के बाद आज सुबह निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया गया है। देशभर में इस न्याय से लोग काफी खुश है। निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस न्याय का स्वागत किया है।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज न्याय हुआ है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्तियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमे मिलकर ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना हैं, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...