विदेश में रहने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री की देश गर्ल प्रियंका चोपड़ा का देशी अंदाज देखने को मिलता रहता है और यही वजह है कि उनका देशी अंदाज उनके पति निक जोनस में भी देखने को मिलता रहता है। निक का पहले भी कई बार देसी अंदाज में डांस करते हुए कई विडियो वायरल हुए है, कभी ‘हौली हौली’ तो कभी ‘आंख मारे’ और इस बार आयुषमान खुराना और सान्या मलहोत्रा के गाने ‘मोरनी बनके’ पर डांस करते हुए नजर आए हैं जो इस वक्त इंस्टाग्रम पर वायरल हो रहा हैं।
इस वीडियो को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर करते ही यह वीडयो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। और फैंस के प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गए हैं। इस वीडियो में उनका पंजाबी अंदाज देखने को मिल रहा है। निक इस गाने में मस्ती में झुमते नजर आ रहे हैं।
बताते चले कि, यह विडियो सेन फ्रांसिस्को में एक कॉनर्स्ट से पहले का है, जिसमें निक ने औरेंज कलर की शर्ट और मैचिंग पेन्ट पहनी हुई है। इस गाने पर वो डांस करने के साथ साथ खुशी से चिल्ला भी रहे हैं।
वहीं, कुछ समय पहले प्रियंका चोपडा ने अपने दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक पूरी तरह से पंजाबी ही हैं, और स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्युजिक ही सुनते हैं, उनके ड्रेसिंग रुम मे हमेशा बॉलीवुड गाने ही चलते रहते हैं। जब से वो इंडिया घुम कर गए हैं तब से उन्हें भारत से प्यार हो गया है।