देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है हर कोई आज होली के रंगों में रंगा नदर आ रहा है। आम आदमी से लेकर नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों तक हर किसी के लिए होली का त्योहार खास होता है। ऐसे में होली के लिए भारत आए निक और प्रियंका होली पार्टी में रंगो में रंगे नजर आए। इस कपल की रंगों से सरोबार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
होली पार्टी के बाद प्रियंका और निक वीकेंड पर शहर से बाहर अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए निकल गए थे। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें प्रियंका और निक होली पार्टी में भांग पीते दिखाई दे रहे हैं।
बता दे, इस वीडियो में प्रियंका अपने गर्ल गैंग के साथ म्यूजिक इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं जबकि निक प्रियंका के भाई सिद्धार्थ से बात करते दिखाई दे रहे हैं। विडियो में प्रियंका कहती दिखाई दे रही हैं कि वह भांग पी रही हैं जबकि निक भी कहते हैं कि उन्होंने भी थोड़ी सी भांग पीकर देखी है।
होली के बाद दोनों को एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए रवाना होते हुए देखा गया।