सोनभद्र जिले में शुक्रवार की रात पति रामबरन ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने भी मौत को गले लगा लिया। पति का शव उसके घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक पुलिया के नीचे मिला। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी गीता की शुक्रवार की रात पति रामबरन ने ही कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के दिन पति-पत्नी के अलावा उसकी छोटी बहू सबिता ही घर में थी।