1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। फिरोजबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार इस ट्रक से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस पहुंच गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...