1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद जनपद में ईंट भट्टों पर कार्य कर रहे बिहार के श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से भेजे जाने को लेकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्र ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन और रस्तोगी इण्टर कालेज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेशन पर श्रमिकों को ट्रेन में बैठाने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। एक दिन में दो ट्रेन आने पर दूसरी ट्रेन के श्रमिकों को रस्तोगी इण्टर कालेज में ठहराए जाएं। सभी श्रमिक यात्रा करते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

श्रमिकों को ट्रेन में बैठाते समय स्टेशन पर सोशल डिस्टेन्सिंग प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन किया जाए। जनपद में ईट भट्टो पर कार्य कर रहे बिहार के श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से गया,नवादा, नालन्दा और लखीसराय बिहार भेजा जाएगा।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्र के साथ अपरजिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार और सीओ सिटी मन्नी लाल गौङ आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...