मंगलवार की शाम अगवा की गई किशोरी के साथ एक बंद कमरे में तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रात भर लड़की के साथ मनमानी करने के बाद बुधवार सुबह तीनों लड़के उसे छोड़कर फरार हो गए।
किशोरी घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब चौतरफा इस घटना की चर्चा शुरू हो गई तो आनन-फानन में इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीसरे और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। हाई स्कूल की पढ़ाई करने वाली पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।