उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने कथित रूप से संपत्ति के लालच में अपने पति की हत्या के मामले में दिल्ली की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। महिला के पति ने चार शादियां कर रखी थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह नहीं चाहती थी कि वह अपनी तीन अन्य पत्नियों के साथ संपत्ति का बंटवारा करे। आरोपी महिला मृतक की पहली पत्नी है।
बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि आरोपी रजनी ने हत्या को अंजाम देने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर सुधीर सिंह को छह लाख रुपये दिए थे। सुधीर ने इस काम के लिए तीन स्थानीय युवकों को काम पर रखा था। पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलर सुधीर और पीड़ित को गोली मारने वाले तीन शूटरों में से एक को रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी सचिन सिंह और रवि सिंह अभी फरार हैं।