1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मारहरा विधायक सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 124

मारहरा विधायक सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 124

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मारहरा विधायक सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 124

 एटा में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मारहरा विधायक सहित 17 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसमें छह अलीगंज तहसील, तीन सदर तहसील, चार केनरा बैंक के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं मारहरा विधायक लखनऊ में भर्ती हैं। 

बीते दिनों जैथरा ब्लॉक के गांव बाजीदपुर निवासी पांच व्यक्ति हरियाणा के गुड़गांव से वापस आए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रैपिड रिस्पोंस टीम ने सभी को डीपीएस स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...