1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संतकबीरनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव,कुल 204 लोग पॉजिटिव

संतकबीरनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव,कुल 204 लोग पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संतकबीरनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव,कुल 204 लोग पॉजिटिव

संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 204 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

 बखिरा क्षेत्र के कुसहरा गांव की रहने वाली 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 16 जून को महिला अपने पति के साथ दिल्ली से लौटी थी। जांच में महिला पॉजिटिव मिली है।

दूसरा पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव का रहने वाला है। युवक दिल्ली से 20 जून को लौटा था। जांच में युवक पॉजिटिव मिला है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...