निवाड़ी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल ने वर्ष 2026 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और नगरों से युवाओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना बताया गया है।
नई कार्यकारिणी में रामजी डंगरे को अध्यक्ष, अमन बिलैया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राहुल वरदिया, अनुप नागरईया और रजनीश बिलैया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निखिल विश्वारी को मंत्री तथा अंकित पहारिया और वैभव चढ़्दा को उपमंत्री बनाया गया है। राजीव सेठ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन में संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी और विकास मंत्री सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। सभी पदाधिकारियों को समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज को मजबूत करने और युवाओं को संगठित कर रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी।