1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में नई शिक्षा पद्धति से बढ़ा शिक्षा स्तर

उत्तराखंड में नई शिक्षा पद्धति से बढ़ा शिक्षा स्तर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में नई शिक्षा पद्धति से बढ़ा शिक्षा स्तर

(लाल कुआं से संवाददाता योगेश दुम्का की रिपोर्ट)

लाल कुआं के हल्दुचौड स्थित राजकीय इंटरमीडिएट स्कूल में जहां सुविधाओं की भारी कमी थी। वहीं एक साल के भीतर प्रधानाचार्य व शिक्षकों के अथक प्रयासों व सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं से खासा मददगार साबित हुई है। विद्यालय में बच्चों को ई क्लासेज, लाइब्रेरी में जनरल नॉलेज व दैनिक समाचार पत्रों द्वारा देश-विदेश विभिन्न प्रकार की नई-नई जानकारियां दी जा रही है। जिससे कि बच्चों की पढ़ाई का स्तर बदला हुआ नजर आ रहा है,

प्रधानाचार्य का कहना है कि, लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जाए। वह उनको पढ़ाई के साथ साथ स्वास्थ्य व खेलकूद में भी रुचि व प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि, उनके विद्यालय से कई विद्यार्थी नेशनल लेवल तक वॉलीबॉल, खो- खो जैसे खेल कूद में जा चुके हैं।

उनके विद्यालय में भोजन के स्तर में भी बदलाव किया गया है। व पीने के लिए आर ओ वाटर तक की सुविधाएं दी गई हैं। यहां तक कि उनका कहना है कि, बहुत ही जल्द विद्यालय में इनवर्टर से बिजली की व्यवस्था भी करवा दी जाएगी। अब प्राइवेट स्कूल में और सरकारी स्कूल में कोई फर्क नहीं रह गया है और जिस स्तर की शिक्षा व पढ़ाई सरकारी विद्यालय में कराई जा रही है। प्राइवेट स्कूल से कई गुना बेहतर है।

सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर में काफी हद तक बदलाव आया है और आने वाले समय में अगर इसी तरह का परिवर्तन व बदलाव दिखाई दिया। तो वह दिन दूर नहीं कि सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने में किसी भी व्यक्ति को कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...