1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. एक्शन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत, हाईवे तत्काल रूप से बंद करने का दिया संदेश!

एक्शन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत, हाईवे तत्काल रूप से बंद करने का दिया संदेश!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्शन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत, हाईवे तत्काल रूप से बंद करने का दिया संदेश!

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
देहरादून :  तीरथ सिंह रावत सीएम बनने के बाद से एक्शन मोड में हैं और लगातार एक के बाद एक लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए नेशनल हाईवे 58 को यात्रियों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

बतादें की सीएम तीरथ सिंह रावत ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तोता घाटी में चल रहे कटिंग और सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अग्रिम आदेशों तक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए।

सीएम के आदेश के बाद नेशनल हाईवे 58 को यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षा के मुद्देनजर बंद किया गया है और वाहनों का आवागमन वैकल्पिक रास्तों से किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते दिन ही ये रास्ता बंद हो गया था। तोताघाटी में कटिंग और सङक चौङीकरण का कार्य चल रहा है।

यातायात के कारण बार बार काम को रोकने से काम की गति प्रभावित होती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इसी मुद्दे को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तोताघाटी को कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश दिये थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...