Happy Navratri 2021: अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हुए हैं, तो आपको यह जानने की इच्छा जरूर होगी कि व्रत में क्या क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करनी चाहिए?
नवरात्रि व्रत के दौरान अगर कुछ जरूरी बातें ध्यान में न रखीं जाएं, तो व्रत खंडित हो सकता है और व्रत अधूरा रह जाएगा। जैसे-
- दाड़ी, मूंछ और सिर के बाल न कटवाएं।
- नवरात्रि में बच्चों का मुंडन करवा सकते हैं
- नवरात्रि व्रत में बाल के साथ साथ नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
- अगर माता के सामने अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली न छोड़ें।
- दिन में न सोएं।
- गुटखा, शराब, तम्बाकू का सेवन न करें।
- शारीरिक संबंध न बनाएं।
- खाने में नमक न लें।
- नींबू न काटें।
- सिगरेट, बीड़ी भी न पिएं।
- बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग, चमड़े की चीजें उपयोग न करें।
- काले व नीले रंग के कपड़े न पहनें।
- शाकाहारी रहें, मांसाहारी नहीं।
इन बातों का रखें ध्यान
- अच्छा सोचें।
- कुट्टू का आटा, समा के चावल, सिंघाड़े आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली लें।
- पूजा, हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा आरती रोजाना करें।
- मन, वचन, कर्म से शुद्ध रहें।
- समीप के मंदिर में दर्शन करने जाएं।
इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने नवरात्रि के व्रत पूरे करें। माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी।