पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद नेपाल ने भी इंडो-नेपाल सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को नेपाल ने धारचूला से 55 किलोमीटर दूर काली नाडी, मालपा में अपनी सीमा पुलिस और सेना के लिए अस्थाई हेलीपैड का निर्माण और अस्थायी टेंट लगाता हुआ दिखाई दिया है।
नेपाल के इस कदम के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान इंटेलिजेंस एजेंसियां अलर्ट हो गई है। भारत व नेपाल की सीमा धारचूला के पास मिलती है जहां पर रानीखेत फ्रंटियर की 11 वाहिनी कार्यरत है।
भारत की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लिपुलेख तक सड़क बनाने से बौखलाए नेपाल ने भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल किया है और आज इसे लेकर संसद में बिल भी पास कर दिया है।