1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आदित्य-नेहा ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, वीडियो हुआ वायरल

आदित्य-नेहा ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आदित्य-नेहा ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, वीडियो हुआ वायरल

सुरो की मल्लिका नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा आज कल सुर्खियों में बनी हुई है। इंडियन आइडल 11 के सेट पर अनाउंसमेंटे की गई थी कि नेहा और आदित्य 14 फरवरी को शादी कर रहे है। लेकिन बता दें कि नेहा और आदित्य ने शादी कर ली है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंडियन आइडल 11 के सेट पर दोनों एक दूसरे को माला पहना रहे हैं और सामने अग्नि कुंड रखा था जो फेरों के समय होता है। इस दौरान शो के बाकी जज भी वहां दिख रहे थे।

आपको बता दें कि यह सब सिर्फ शो में हो रहा है। दरअसल, काफी समय से शो में दोनों की शादी का फॉर्मेट चल रहा है। पहले सभी को लगा था कि दोनों सच में शादी कर रहे हैं, लेकिन फिर आदित्य के पिता उदित नारायण ने इस शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया कि ये साफ हो गया कि ये शादी शो में सिर्फ शो की टीआरापी के लिए हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B8etGT5hCO8/

हाल ही में उदित नारायण एक वेबसाइट के जरिये बात करते हुए कहते है कि, आदित्य हमारा एकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर आदित्य की शादी की अफवाह सत्य होती है तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होंगे। लेकिन अभी आदित्य ने हमे इस बारे में कुछ नहीं बताया है। उदित नारायण ने आगे कहा था, मुझे लगता कि नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की अफवाह टीआरपी के लिए उड़ाई गई है। शो में सिर्फ नेहा जज है और मेरा बेटा एंकर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...