1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मैहर कन्या छात्रावास में लापरवाही का मामला, छात्राओं का वीडियो वायरल

मैहर कन्या छात्रावास में लापरवाही का मामला, छात्राओं का वीडियो वायरल

मैहर के वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या छात्रावास का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्राएं पढ़ाई के बजाय चूल्हे पर खाना बनाती नजर आ रही हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पिछले दो महीनों से नियमित भोजन और राशन की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में खुद खाना बनाना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और वार्डन को नोटिस जारी किया गया है।

By: Nivedita 
Updated:
मैहर कन्या छात्रावास में लापरवाही का मामला, छात्राओं का वीडियो वायरल

मैहर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय कन्या छात्रावास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं पढ़ाई के बजाय चूल्हे पर खाना बनाती नजर आ रही हैं।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं का कहना है कि पिछले करीब दो महीनों से छात्रावास में नियमित भोजन की व्यवस्था नहीं है। समय पर राशन और भोजन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में खुद खाना बनाना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

वायरल वीडियो से प्रशासन में मचा हड़कंप

मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने छात्रावास की वार्डन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

जांच शुरू, कार्रवाई के संकेत

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...