एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में हैं, हाला ही में आई कंगना रनौत की फिल्म पांगा में भी एक्ट्रेस की दमदार अदाकारी देखने को मिले। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खुब तारीफें हो रही है।, वहीं एक्ट्रेस इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं लेकिन फिल्म नहीं बल्की अपने हेयरस्टाइल की वजह से।
नीना ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो नए हेयरस्टाइल लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में वह ब्लॉन्ड हाइलाइट्स के साथ स्लीक बॉब कट में नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, गूगल वालों अब तो मेरी उमर कम करके लिख दो। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को भी थैंक्यू कहा।
उनके इस फोटो पर फैंस के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं, एक यूजर्स ने लिखा कि, सो क्यूट नीनी जी। क्यूट ऐज अ बटन। वहीं एक और यूजर ने लिखा, मुझे तो आप आज भी वैसे लगती हैं जैसी बन्नो तेरी अंखियां गाने में लग रही थीं, खूबसूरत’।
गौरतलब हो कि, नीना जल्द ही शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार और गजराज राव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह सेक्स रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हितेश के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।