अनलॉक के बाद यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है और इसकी पुष्टि आकंड़े कर रहे है।
आपको बता दे कि एक जून को जब लॉकडाउन हटा और अनलॉक लागू हुआ तब प्रदेश में 8361 मरीज थे। अब यह संख्या 67 हजार के पार पहुंच गई है।
25 जून को कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया था। वहीं 26 जुलाई को यह कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 हजार पार कई गई है।
21 से 26 जुलाई के दौरान 15944 मरीज सामने आए हैं। इस दौरान जांच की संख्या भी प्रतिदिन 40 से 55 हजार के बीच रही है।