1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लगातार दूसरे दिन रिया से NCB की पूछताछ जारी : संतुष्ट नहीं हुए तो हो सकती है गिरफ्तार

लगातार दूसरे दिन रिया से NCB की पूछताछ जारी : संतुष्ट नहीं हुए तो हो सकती है गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लगातार दूसरे दिन रिया से NCB की पूछताछ जारी : संतुष्ट नहीं हुए तो हो सकती है गिरफ्तार

सुशांत राजपूत की मौत के मामले में रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है। कल 6 घंटे से भी अधिक समय तक उनसे पूछताछ हुई वहीं आज भी वो सुबह सुबह NCB दफ्तर पहुंची और आज उनसे दिन भर पूछताछ की सकती है। माना जा रहा है कि अगर आज NCB उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए एनसीबी ने SIT का गठन किया है, वहीं इस मामले में रिया से पूछताछ जारी है। जैद, शोविक, मिरांडा का मेडिकल टेस्ट कराया गया और हो सकता है कि इन तीनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है।

कल मुंबई से अनुज केसवानी नाम के ड्रग्स पैडलर को हिरासत में लिया गया है। जिसके पास LSD, हशीश, गांजा और विदेशी मुद्रा बरामद हुईं। अनुज के बाद अब ड्रग मामले में कमर्शियल एंगल से जांच की जाएगी।

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर भाई को न्याय दिलाने का वादा किया है। उन्होंने लिखा- हमने एक दूसरे को प्रॉमिस किया था कि हम हमेशा एक दूसरे की रक्षा करेंगे लेकिन मैं फेल हो गई भाई।

उन्होंने आगे लिखा की मैं फेल हो गई लेकिन आज मैं और पूरा देश एक और वादा तुमसे करता है कि हम सच्चाई का पता लगाकर रहेंगे, हम आपको न्याय दिलाकर रहेंगे. मैं अपने भाई को जानती थी, वो एक जिंदादिल और खुशियों से भरा इंसान था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...