अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच जारी है। एनसीबी की टीम ने सोमवार को शौविक चक्रवर्ती के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा के घर पर छापेमारी की है।
इस दौरान सूर्यदीप और शौविक की कई चैट भी सामने आए है। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन में पकड़े गए सात आरोपियों को आज एसीएमएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
आज कोर्ट में जिन आरोपियों को पेश होना है, उनके नाम हैं करमजीत सिंह आनंद उर्फ केजे, ड्वैन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अरजेंका, संदीप गुप्ता, आफताब फतेह अंसारी और क्रिस कोस्टा।
इनमें से सबसे अहम गिरफ्तारी करजीत सिंह आनंद उर्फ केजे की मानी जा रही है। करमजीत सिंह की उम्र 23 साल है और उसके पास से गांजा और चरस मिला है।