1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में भी नारी शक्ति योजना की शुरुवात हुई

गाजियाबाद में भी नारी शक्ति योजना की शुरुवात हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद में भी नारी शक्ति योजना की शुरुवात हुई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में नारी शक्ति योजना की शुरुवात की है। जिसके तहत गाजियाबाद में भी मिशन शक्ति शुरू किया गया है। मिशन शक्ति के तहत नारियों की समस्या का निवारण किया जायेगा। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जायेगा।

बता दें कि जिला गाजियाबाद में मिशन नारी शक्ति की शुरुवात की गई है। मिशन की नोडल अधिकारी सीडीओ अश्मिता लाल को बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में गाजियाबाद के अंदर मिशन की रूपरेखा को सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा। मिशन का मुख्य उदेश्य महिलाओं की समस्या का निवारण करना और उन्हें जागरूक करना है।

 

गाजियाबाद में सांसद व परिवहन मंत्री ने झंडी दिखा कर शहर में घूमने वाली गाड़ियों का शुभ आरंभ किया है।मतलब साफ है कि देश भर में बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये उत्तरप्रदेश कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा प्रयास कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...