1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘नरेश टिकैत का बयान अंग्रेजों की मानसिकता से प्रेरित, फूट डालने का काम कर रहे’

‘नरेश टिकैत का बयान अंग्रेजों की मानसिकता से प्रेरित, फूट डालने का काम कर रहे’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘नरेश टिकैत का बयान अंग्रेजों की मानसिकता से प्रेरित, फूट डालने का काम कर रहे’

रिपोर्ट : फखरे आलम / मोहम्मद आबिद
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के केंद्रीय मंत्री पर दिए गए बयान पर अब बवाल हो गया है जहां उन्होंने रजनाथ सिंह को पिंजरे का तोता कह कर संबोधिति किया था जिसके बाद अब बाराबंकी के युवा नेता औप भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मन्त्री और सिद्धार्थ अवस्थी ने नरेश टिकैत पर निशाना साधा है जहां उन्होंने कहाकी नरेश टिकैत का बयान अंग्रेजों की मानसिकता से प्रेरित है कि परिवार में फूट डालो और राज करो।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने नरेश टिकैत द्वारा राजनाथ सिंह पर की गयी अमर्यादित टिप्पड़ी पर आड़े हाथों लिया। सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि नरेश टिकैत उन लोगों के हाथों में खेल रहे हैं जो बीजेपी परिवार में फूट डाल कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उनका यह बयान अंग्रेजों की तुच्छ मानसिकता से प्रेरित है।

सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अपमान सह नहीं सकते क्योंकि वह बाराबंकी से ही चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री बने थे। राजनाथ सिंह यहां के गौरव है और कोई भी आकर उनके बारे में अमर्यादित टिप्पणी करके चला जाए यह इस जिले के लोगों को बर्दास्त नहीं होगा।

 

नरेश टिकैत साहब ने जो उनके बारे में टिप्पणी की है वह उसी प्रकार है जैसे परिवार के दो लोगों में से कोई आकर एक को अच्छा कहे और एक को बुरा ताकि परिवार में फूट पड़ जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...