रिपोर्ट : शिव कुमार / मोहम्मद आबिद
आगरा: शमसाबाद में रेलवे क्वार्टर में आज दोपहर संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक रेलवे कर्मचारी के दोस्त की मौत हो गई है जहां मृतक के पास से पिस्टस पड़ी हुई मिली है।वहीं पुलिस ने रेलवेकर्मी और उसके क्वार्टर में मिले एक अन्य दोस्त को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है वहीं रेलवे कर्मचारी दोस्त के खुदकशी करने की बात कह रहा है।
बतादें की रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र मैनपुरी क्षेत्र का निवासी है और वह शमसाबाद स्टेशन पर रेलवे क्वार्टर में रहता है जहां आज दोपहर डेढ़ बजे फिरोजाबाद क्षेत्र के सलेमपुर गांव से दोस्त सोनवीर और उपेंद्र उसके पास आए थे। रेलवे क्वार्टर में बैठकर दारू पार्टी की जा रही थी। इसके बाद पिस्टल से चली गोली सोनवीर की कनपटी पर लगी और उसकी मौत हो गई। दोपहर ढाई बजे पुलिस को जानकारी हुई।
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे जहां उन्होंने मौके का मुआयना किया जहां सोनवीर का शव सीढियों पर पड़ा था और कमरे के अंदर एक अवैध पिस्टल पड़ी थी। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में लग गई।
सुरेंद्र और उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कमरे के बाहर थे, तभी सोनवीर ने पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार दी जिससे सोनवीर की मौत हो गई। पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर रही है। कमरे में शराब और गिलास रखे मिले हैं।इससे आशंका जताई जा रही है कि क्वार्टर में दारू पार्टी के बाद युवक की पिस्टल से गोली चली है। एसपी देहात अशोक बैंकेट ने बताया कि अभी पुलिस खुदकशी और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि सोनबीर सुबह हाईस्कूल का प्रैक्टिकल देने के लिए शमसाबाद के लिए निकला था लेकिन यहां कैसे इस घटना को अंजाम दिया यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।