1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ्रांस में हुए आतंकी हमले का मुनव्वर राणा ने किया बचाव

फ्रांस में हुए आतंकी हमले का मुनव्वर राणा ने किया बचाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ्रांस में हुए आतंकी हमले का मुनव्वर राणा ने किया बचाव

फ्रांस में हुए आतंकी हमले का मुनव्वर राणा ने किया बचाव

फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने हमलावर का बचाव करते हुए कहा कि अगर उसकी जगह मैं होता तो मैं भी वही करता।

किसी को इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए।

राणा ने कहा, आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उस स्टूडेंट ने किया।

उन्होंने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।

मुनव्वर ने प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद फैलाने वाले बयान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा। मुनव्वर के मुताबिक, मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती हैं।

अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी तो इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।’

पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था। बाद में उस स्टूडेंट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस वारदात को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल भविष्य हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने की बात कही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...