मुंबई के एक डांस ग्रुप ने हम भारतीयों को एक बार फिर से गर्व करने का मौका दे दिया है. वी अनबीटेबल नाम के मुंबई के डांस ग्रुप ने अमेरिका के सबसे बड़े टैलेंट शो अमेरिकास गॉट टैलेंट: द चैंपियंस’ का खिताब जीत लिया है।
हालांकि उन्होंने पिछले साल चौथा स्थान हासिल किया था लेकिन इस सीजन में डांस ग्रुप ने सबको चौकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो को जीतने पर सभी जज और ऑडियंस ने खड़े होकर डांस ग्रुप को सलामी दी।
वी अनबीटेबल को रणवीर सिंह, रेमो डिसूजा और कई सितारों की तरफ से सपोर्ट भी मिला है। इस डांस ग्रुप में 29 डांसर हैं बता दें कि अमेरिकास गॉट टैलेंट का हिस्सा बनने से पहले ये डांस ग्रुप डांस प्लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी परफॉर्म कर चुका है।
शो के तीनों जज Simon Cowell, Heidi Klum, Alesha Dixon और Howie Mandel के अलावा पूरी ऑडियंस ने वी अनबीटेबल को जीत के मौके पर स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

‘अमेरिकास गॉट टैलेंट’ के फिलाने में ‘वी अनबीटेबल’ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘रामलीला’ के गाने ‘ततड़-ततड़’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी, ग्रुप के स्टंट देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। अमेरिकास गॉट टैलेंट ने ‘वी अनबीटेबल’ के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
‘वी अनबीटेबल’ का डांस देखने के बाद खुद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस डांस ग्रुप के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है।