{ अनुज की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने सीएम योगी की बम धमाके के जरिए मारने की धमकी दी थी।
आरोपी को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है और उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी रिमांड मांगी जाएगी।
महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, 22 मई को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक कॉल आई।
आरोपी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह बम विस्फोट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने जा रहा है।
इस धमकी के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
गोमतीनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। आईपीसी की धारा 505 (1)(बी), 506 (2) और 507 के तहत केस दर्ज किया गया।