बुधवार देर शाम को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल को जनसंपर्क विभाग में अपर संचालक बनाया गया है वर्तमान में जायसवाल नर्मदापुरम संभाग में उपायुक्त (राजस्व) के पद पर तैनात है तैनाती की खबर आते ही राज्य जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों में आक्रोश फैल गया क्योंकि पहले से ही जनसंपर्क सेवा से जीएस वाधवा अपर संचालक के पद पर पहले से तैनात है जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने राज्य सेवा से किसी प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती का विरोध जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना से जताया । क्योकि जनसंपर्क विभाग में आयुक्त जनसंपर्क के साथ साथ संचालक जनसंपर्क का भी पद है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तैनाती होती रही है वर्तमान समय में संचालक जनसंपर्क का पद रिक्त है जब पहले से जनसंपर्क सेवा के अपर संचालक के पद पर अधिकारी तैनात है तो राज्य प्रशासनिक सेवा से अपर संचालक जनसंपर्क की तैनाती का कोई औचित्य प्रतीत नही होता है। वर्तमान समय में उपसंचालक,संयुक्त संचालक और अपर संचालक के पद पर कार्य करने वाले अधिकारी अत्यंत ही सुयोग्य एवं कर्मठ है और टीम के साथ जनसंपर्क आयुक्त के निर्देशन में लगातार कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों एव मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार तेजी से कराने का भी कार्य कर रहे है अपर संचालक प्रशासनिक सेवा की तैनाती से समान्तर दो पद होने से विसंगतिया पैदा होगी और कार्यो में शिथिलता आएगी। जनसंपर्क सेवा के अधिकारी अत्यंत ही आक्रोशित है सरकार को निश्चित रूप से यह फैसला वापस लेना चाहिये।
एडिटर इन चीफ आर.सी भट्ट की रिपोर्ट