मौनी रॉय एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मौनी आज कल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की इस वक्त कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें वह समुद्र किनारे बैठी बहुत खूबसूरत नजारों का दीदार करती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय की यह फोटो देखकर लग रहा है कि जैसे इन दिनों मौनी मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। मौनी एक फोटो में व्हाइट शर्ट में नजर आ रही है जिसमें उनका यह स्टाइल काफी लाजवाब लग रहा है इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”यह जरूरी है.” इसी के साथ मौनी ने अपनी मालदीव से जुड़ी अन्य कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो खूब सुर्खियो में बनी हुई है
वर्क फ्रंट की बात करे तो मौनी रॉय ने बॉलीवुड में एंट्री अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म में की थी। इससे बाद साल 2019 में उनकी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ रिलीज हुई थीं। इसके बाद मौनी 2020 में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘मुगल’ में भी नजर आएंगी।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में अपनी अदाकारी के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चाहे वो टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ या ‘देवों के देव महादेव’, हर सीरियल में मौनी रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। इसके अलावा मौनी ने टीवी शो ‘नागिन’ में भी अपने किरदार से खूब धमाल मचाया था।