चित्रकूट जिले में आधे से ज्यादा सड़के भ्रष्टाचार की भेंट
मुखिया योगी आदित्यनाथ भी हर बार अपनी रैलियों में यूपी की रोड़ो का जिक्र करते थकते नही है। चाहे वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हो या फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ से लेकर आगरा तक और कानपुर से लेकर मथुरा तक एक्सप्रेस वे के हाल बेहाल हो चुके हैं लोगों का कहना है कि सरकार हर 60 किलोमीटर पर एक टोल बूथ बना रही है।
जिससे आने जाने वाले यात्रियों को टोल के नाम पर भारी भरकम टैक्स वसूलने का काम किया जा रहा है। तो वही लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश की रोड़ है, खस्ताहाल हो चुकी हैं, चित्रकूट जिले के साले के मार्गों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रोड़ के हाल बेहाल है।
पुराना बहिलपुरवा से लेकर करके पड़रिया रुखमा कलेक्ट्रेट से लेकर देवांगना दादरी मार्ग वही गांव की बात करें तो मुख्यालय से सटे महज 1 किलोमीटर के ग्राम पंचायत कोलकाता में 15 साल से पड़ी निर्माणाधीन सड़क आज तक सही नहीं हो पाई है। वही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था।
लेकिन अच्छे दिन कब आएंगे यह नहीं बताया गया था। आज उसी का नतीजा है कि चित्रकूट जिले में आधे से ज्यादा सड़के भ्रष्टाचार की भेंट और खस्ताहाल सड़कें होने से लोग आय दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है।