1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक दिन में मिले 83 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज : 68 हजार की मौत

एक दिन में मिले 83 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज : 68 हजार की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक दिन में मिले 83 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज : 68 हजार की मौत

भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,341 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 1,096 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के करीब पहुंच गई है। इससे पहले देश में सर्वाधिक तीन सितंबर को 83,883 मामले सामने आए थे।

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 36 हजार हो गई है। इनमें से 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 31 हजार हो गई और 30 लाख 37 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...