1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. एक दिन में 50 से अधिक मरीज मिले, मरीजों की संख्या 2850 के पार

एक दिन में 50 से अधिक मरीज मिले, मरीजों की संख्या 2850 के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक दिन में 50 से अधिक मरीज मिले, मरीजों की संख्या 2850 के पार

प्रदेश में कोरोना का विस्तार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कल यानी मंगलवार को एक ही दिन में 51 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। आपको बता दे कि प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 2881 हो गयी है।

इसके अलावा कल एक और मौत हुई है जिसके बाद इस कोरोना नाम की बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है।

आपको यह भी बता दे, प्रदेश में अब तक 2231 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 582 मरीज ही अस्पताल में भर्ती है।

मंगलवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 120 मरीजों को घर भेज दिया गया है ,इन सबकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी जिसके बाद इन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...