1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर किया गिरफ्तार, पढ़े

मुरादाबाद: पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर किया गिरफ्तार, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर किया गिरफ्तार, पढ़े

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी जोड़ा घर से फरार चल रहे थे।

लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

बता दें, बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ स्योहारा थाने में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा रखा था।

मंगलवार को प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने मुरादाबाद पहुंचे, लेकिन मुरादाबाद जनपद में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वह कोर्ट मैरिज नहीं कर पाए। इस बीच बिजनौर पुलिस मुरादाबाद पहुंच गई। पुलिस ने कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

इससे पहले मुरादाबाद में लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, लड़की ने खुद कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह इसका पंजीकरण कराने आई थी। इस दौरान हिंदू संगठनों के उसे पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी के धर्म परिवर्तन के बाद शादी करवाई जा रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...