1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. ‘राष्ट्रवाद’ शब्द में हिटलर की झलक- RSS काम करेगा हिंदुत्व एजेंडे पर- मोहन भागवत

‘राष्ट्रवाद’ शब्द में हिटलर की झलक- RSS काम करेगा हिंदुत्व एजेंडे पर- मोहन भागवत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

राष्ट्री स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रांची में एक कार्यक्रम में राष्ट्रवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रवाद शब्द की जगह राष्ट्र या राष्ट्रीय शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए क्योंकि इसमें नाजी और हिटलर की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि RSS का विस्तार देश के लिए है, हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरू बनाने का है।

मोहन भागवत ने कहा कि, इस समय दुनिया के सामने आईएसआईएस, कट्टरपंथ और जलवायु जैसी बड़ी चुनौतियां हैं। विकसित देश अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं। दुनिया के सामने जो बड़ी समस्याएं हैं उनसे केवल भारत निजात दिला सकता है। हिंदुस्तान को नेतृत्व करने के बारे में सोचना चाहिए। एकता ही देश की अकली ताकत है। बैशक इसका आधार अलग हो सकता है लेकिन मकसद एक है।

मोहन भागवत ने कहा कि, हिंदू ही एक ऐसा शब्द है जो भारत को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश करता है। बेशक देश में कई धर्म हैं लेकिन हर व्यक्ति एक शब्द से जुड़ा हुआ है और हिंदू है। ये शब्द देश की संस्कृति को दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा जो देश को जोड़ने का काम करेगा। हम सभी को मानवता के साथ जीना सीखना होगा। इसके लिए देश में प्यार काफी जरूरी है। संघ में हम कार्यकर्ताओं को इसे लेकर ही ज्ञान देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...