कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ सुनियोजित लड़ाई ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कोरोना के बढ़ते मामले और प्रभावी तरीके से महामारी को ना संभालने का आरोप लगाया है। हालांकि भारत सरकार ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार की कोरोना के खिलाफ सुनियोजित लड़ाई ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जीडीपी से लेकर कोरोना तक कई मुद्दो का जिक्र किया है। उन्होंने जीडीपी में 24 फीसदी की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां जाना, 15.5 करोड़ अतिरिक्त स्ट्रेस्ड लोन, रोजाना कोरोना के मामले और मौत का आंकड़ा विश्व में सबसे ज्यादा आना।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1304647836886327296?s=20
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, लेकिन देश की सरकार और मीडिया में सब चंगा सी (ठीक) है। बताते चले कि भारत में कोरोना के कुल मामले 46 लाख के पार पहुंच गए हैं, वहीं 36 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं और देश की रिकवरी दर बढ़कर 77.77 प्रतिशत हो गई हैै।