भारत-चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने 118 चाइनिज एप को बैन कर दिया है. इस लिस्ट में PUBG भी शामिल है।
सरकार ने कहा है कि ये चीनी एप भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है और 118 एप में PUBG के अलावा CamCard, Baidu, Cut Cut, VooV, Tencent Weiyun, Rise of Kingdoms, Zakzak आदि शामिल है।
Govt bans 118 mobile apps, including PUBG: Official statement
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2020
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है। एक जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे।
मंत्रालय ने कहा कि ये ऐप्स अनधिकृत तरीके से यूजर्स की सूचना और डेटा चोरी कर भारत के बाहर भेज रहे हैं. ये ऐप यूजर्स के डेटा को चोरी कर रहे हैं और उसे भारत से बाहर स्थित अपने सर्वर तक गैर कानूनी तरीके से पहुंचा रहे हैं।
इन डेटा की चोरी भारत की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है. सरकार ने कहा कि डेटा की चोरी चिंता का विषय है और इसके लिए आपातकालीन कदम उठाए जाने की आवश्यकता है.