1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मोदी सरकार जल्दी देगी बड़ी सौगात

यूपी के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मोदी सरकार जल्दी देगी बड़ी सौगात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मोदी सरकार जल्दी देगी बड़ी सौगात

यूपी के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मोदी सरकार जल्दी देगी बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई में हो रही असुविधा को देखते हुए योगी सरकार ने 3000 से ज्यादा नलकूल चालकों की बहाली की है। उनको 9 दिसंबर को प्रदेश सरकार नियुक्ति पत्र देकर जनपदों में काम पर भेज देगी।

किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हजार रुपए की किश्त पहुंचाने की तैयारी भी योगी सरकार ने कर ली है।

आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां किसानों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। खेती से लाखों लोगों की रोजी-रोटी चलती है।

केंद्र सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दो-दो हजार रु की किश्तों में 6000 रुपए देती है। इस योजना पर केंद्र सरकार हर साल 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है।

यूपी के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलता है। योगी सरकार ने इस बार की किश्त किसानों के खाते में पहुंचाने के लिए उनका डाटा तैयार कर लिया है।

उनके खाते में रकम के भुगतान के लिए योगी सरकार की ओर से केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी जा रही है। इस बार यूपी के 216.67 लाख किसानों के खाते में 4333.40 करोड़ रुपए जल्दी ही पहुंच जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...