1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एमएलसी चुनाव: रात 8 बजे तक नतीजे आने की संभावना

एमएलसी चुनाव: रात 8 बजे तक नतीजे आने की संभावना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमएलसी चुनाव: रात 8 बजे तक नतीजे आने की संभावना

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक सीट (एमएलसी चुनाव) की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शिक्षक सीट का नतीजा शाम चार बजे और स्नातक का रात आठ बजे तक आने की संभावना है।

दोनों के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच लोग है। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के कुल 12 जिलों की इन सीटों के सभी मतपत्रों की गिनती आगरा के शाहदरा स्थित मंडी परिसर में की जा रही है। शिक्षक सीट के 16 और स्नातक के 22 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसले का रुझान दोपहर से ही आने लगेगा। मतगणना स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन हो रहा है।

 

वहीं एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पानी की बोतल से लेकर कैमरा या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोरोना के सभी प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बहुत ही अच्छी तरह से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...