1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

अपने अनोखे अंदाज़ के लिए प्रसिद्ध बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने गंगा जमुना तहज़ीब को बरकरार रखते

बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान चालीसा का मौखिक पाठ करवाया और कोरोना महामारी के खत्म होने के लिए भगवान हनुमान सो प्राथना भी की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम औरतें भी पंडाल में उपस्तिथ रही। BJP MLC बुक्कल नवाब ने हर साल की तरह इस साल भी अपने पिताजी की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भगवान से अपने पिताजी की आत्मा की शान्ति और कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे देश के लिए प्रार्थना की।

इस मौक़े पर बुक्कल नवाब ने बताया कि भगवान हनुमान से उनकी आस्था अभी से नहीं उनकी पूर्वजों के समय से हैं।

साथ ही कहा कि अगर बात करें तो अयोध्या से लेकर लखनऊ तक उनके पूर्वजों ने मंदिर बनवाने का काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...