हर सरकार की तरह उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने भी महिला सुरक्षा के खूब दावे किये थे। इसी दिशा में मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान की शुरूवात की थी।
लेकिन सरकार और प्रशासन के महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के अलीगढ़ से से सामने आया है। जिसमें एक लड़की ने मनचलों से परेशान होकर जहर खा लिया।
छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हुई। साथ ही केस पीड़ित पक्ष आगे कोई कार्रवाई ना करे।
इसके लिए आरोपी लगातार पीड़िता के भाई व पिता की हत्या करने की धमकी भी दे रहे थे। जिससे परेशान होकर छात्रा ने शनिवार को जहर खा लिया और उसकी हालात गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आई।
छेड़छाड़ की घटना करीब एक महीने पुरानी है। पिसावा गांव की एक स्कूल से लौट रही के साथ कुछ मनचलों तमंचे की नौक पर छात्रा से छेड़छाड़ की थी।
4 नंवबर को आरोपियों ने छात्रा की फोटो खींच कर फोटो खींच कर इंटरनेट पर वायरल करने के साथ 30-35 लोगों को टैग भी कर दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार हो गया है।
इतना ही नही यूपी मे बढ़ते अपराध को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया उप्र की अपराध-रिपोर्ट:
यूपी बढ़ते अपराध को देखते हुए मिशन शक्ति अभियान हुआ फेल
– बलरामपुर में पत्रकार को जिंदा जलाया.
– कन्नौज से अगवा किशोरी के साथ दुष्कर्म
– आज़मगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या
उप्र सरकार का जवाब:
– हम क्या कर सकते हैं.
– मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्य के चुनाव में व्यस्त हैं.
– वो जब नाम बदलकर लौटेंगे तब…