1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल -प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल -प्रियंका गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल -प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल -प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा।

 

 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया, एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...