1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की मुहिम ‘मिशन शक्ति’ रंग लाई

योगी सरकार की मुहिम ‘मिशन शक्ति’ रंग लाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार की मुहिम ‘मिशन शक्ति’ रंग लाई

योगी सरकार की मुहिम ‘मिशन शक्ति’ रंग लाई

महिला सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए सजग योगी सरकार की मुहिम ‘मिशन शक्ति’ रंग ला रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं के साथ शहर की महिलाओं के स्वावलंबन को नया आधार मिल रहा है। स्‍वयं सहायता समूह के चलते महिलाएं रोजगार की मुख्‍यधारा से जुड़कर आत्‍मनिर्भर बन रही हैं।

लखनऊ के ग्राम पंचायत अमलौली माल ब्‍लॉक कि राजकुमारी मौर्या ने 14 गरीब परिवारों को जोड़कर उजाला स्‍वयं सहायता समूह का गठन किया, जिसके बाद खेती पर निर्भर इन परिवारों की आय प्रतिमाह 20 से 40 हजार रुपए हो गई है।

राजकुमारी मौर्या ने बताया कि साल 2018 में 100 रुपए का कर्ज लेकर खीरे की खेती की औऱ पहली बार में आठ हजार की आमदनी हुई।

परिवार वालों के साथ मशरूम, लौकी, मटर, सेम, चुकन्‍दर, पालक, टमाटर और पशुपालन कर 45,100 रुपए की प्रतिमाह की आमदनी अब हो रही है।

उन्‍होंने बताया कि समूह से 2,000 महिलाएं जुड़ी हैं जो अब खेती व पशुपालन कर अपने परिवारों का पालन पोषण अच्‍छे से कर रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...